Wednesday, September 22, 2010

हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है !


मैं देर करती नहीं ,देर हो जाती है,हालाँकि इस बार उचित कारणों से हुई है,हिंदी पखवाड़ा,गणेश महोत्सव,ईद मिलन के कार्यक्रमों में वक़्त कहाँ गुज़र गया,पता ही नहीं चला। जैसे हम साल भर हिंदी के लिए हिंदी दिवस का इंतज़ार करते हैं ,वैसे ही मैं भी हिंदी की पोस्ट के लिए एक ख़ाली दिवस का इंतज़ार कर रही थी जो आज मिला है ।हालांकि ज़हन में कशमकश चालू थी की आपको हमको भी तो मिलना हैं- मेरी ग़ज़ल "ज़रूरी है" पर किसीने एक कमेन्ट किया था उसे ही शेर के तौर पर आप तक पहुंचा रही हूँ-

चलो माना बहुत मसरूफ है ये ज़िन्दगी लेकिन
मुहब्बत करने वालों से मुहब्बत भी ज़रूरी है

और आप सब तो (ब्लॉग जगत)net पर मेरी पहली मुहब्बत हैं और इन्सान अपनी पहली मुहब्बत को कभी नहीं भूलता,हालांकि आप सब इधर-उधर रक़ीबों के साथ भटकते-भटकते टकरा जाते हैं - कभी facebook पर,कभी ट्विटर पर तो कभी और कहीं मगर फिर लौट कर यहाँ आ जाते हैं,शायद इसी लिए मशहूर शायरा (पाकिस्तान) परवीन शाकिर साहिबा ने कहा होगा-

वो कहीं भी गया लौटा तो मेरे पास आया
बस यही बात है अच्छी मेरे हरजाई की

तो जनाब यहाँ मिलने का मज़ा ही अलग है क्यूंकि ब्लॉग-जगत तो भाषा-प्रेमियों का सब से रोमांटिक स्थल (लव पॉइंट)है ; यहाँ हिंदी को propose किया जाता है,उसके साथ डेटिंग की जाती है,प्यार भरी गुफ़्तगू की जाती है,कहीं कहीं मैंने तक़रार के नज़ारे भी देखे हैं,कभी शिकायतें होती हैं,गिले-शिकवे होते हैं,रिश्ते टूटते हैं फिर जुड़ जाते है और फिर सब घुल मिलकर वापस गले मिल जाते हैं जैसे हिन्दुस्तानी अपनी महबूबा हिंदी भाषा को साल भर फरामोश करके फिर एक दिन मिल जाते हैं तो ब्रेक ऑफ़ और patch up की इस अदबी दोस्ती-दुश्मनी के मंच पर मेरी मुबारकबाद क़ुबूल करते हुए ग़ज़ल के मतले पर गौर फरमाएं :-

यूँ तो समन्दरों से मेरी आशनाई है
मेरी प्यास में भी अजब पारसाई है


राहत की बात ये है के बेदाग़ हाथ हैं
उरयानियत की हमने हिना कब लगायी है


छोटी को निगल जाएँ बड़ी मछलियां मैं
ज़िंदा हूँ इनके दरमियाँ,क्या कम ख़ुदाई है ?


जा मैंने इस्तफादा किया अश्क से तो क्या
तुझको नमी क्या आँख की मैंने दिखाई है ?



इससे बड़ा मज़ाक़ तो होगा भी क्या भला
हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है !



हमको तमाशबीन जो कहते हैं,हैफ़ है
और वो ? दुकान जिसने सदन में लगायी है


ये सोच कर के बात बिगड़ जाये ना कहीं
मैंने लबे-"हया" पे खमोशी सजाई है

--------------
प = पर
आशनाई= जान पहचान
पारसाई = सब्र ,संयम
इस्तफादा= फायदा उठाना
उर्यानियत =नग्नता

खमोशी= ख़ामोशी

40 comments:

  1. ये सोच कर के बात बिगड़ जाये ना कहीं
    मैंने लबे-"हया" पे खमोशी सजाई है

    अच्छी पंक्तिया ........

    पढ़े और बताये कि कैसा लगा :-
    (क्या आप भी चखना चाहेंगे नई किस्म की वाइन !!)
    http://thodamuskurakardekho.blogspot.com/2010/09/blog-post_22.html

    ReplyDelete
  2. Kuchh panktiyan,khaaskar ke aakharee do behad pasand aayeen...kisee karan paste nahi ho rahi hain...
    Aapke pyare-se aalekh pe kaun fida na ho jaye?

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छी लगी आज कि पोस्ट...

    ReplyDelete
  4. " lataji, bahut hi khubasurat post .."

    ----- eksacchai { AAWAZ }

    http://eksacchai.blogspot.com

    ReplyDelete
  5. सच्चाई की परतों को खोलती हुई शानदार पोस्ट!

    ReplyDelete
  6. आप की हुब्बुल्वतनी और अपनी ज़बानों से मुहब्बत के तो सभी क़ायल हैं
    एक बहुत उम्दा मतले से शुरूआत ख़ूबसूरत अश’आर से गुज़र कर उतना ही उम्दा मक़ता
    बहुत ख़ूब!

    ReplyDelete
  7. हिंदी का दर्द बहुत खूबसूरती से बयान हुआ है,आपकी शैली व्यंग्यात्मक हो गयी है,बहुत अच्चा लगा आपको पढना....

    शुभकामनाये...

    ReplyDelete
  8. "इससे बड़ा मज़ाक़ तो होगा भी क्या भला
    हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है !"

    "हमको तमाशबीन जो कहते हैं,हैफ़ है
    और वो ? दुकान जिसने सदन में लगायी है"
    बहुत खूबसूरती से करारा व्यंग किया है. हर बात अपने आप में एक मिसाल है. मेरी कविता हिंदी अंग्रेजी का प्रयोग "मिलन" भी देखें

    ReplyDelete
  9. हर शेर दिल में उतर गया...वाह !!!
    लाजजवाब ग़ज़ल....

    यूँ तो "हिन्दी दिवस" शब्द ही मुझे गाली सी लगती है...पर लगता है चलो इसी बहाने ही सही,इसकी अहर्निश उपेक्षा करने वाले भी इसके नाम पुकार तो जाते हैं...

    ReplyDelete
  10. Vyang shaili mein likhi lajawaab post hai aapki ...

    ReplyDelete
  11. तारीफ़ के लिए लफ्ज़ नहीं मिल रहे...आप मदद करें मोहतरमा...सिर्फ ये कहने से के बेहतरीन ग़ज़ल कही है आपने...कुछ अधूरा सा लग रहा है...बार बार पढ़ रहा हूँ और खुश हो रहा हूँ...और क्यूँ न होऊं ? आखिर बहन किसकी है?

    नीरज

    ReplyDelete
  12. वाह...लता जी,
    आपके ब्लॉग पर आएं,
    और अम्नो-मुहब्बत का पैग़ाम न पाएं,
    ऐसा हो ही नहीं सकता...
    बहुत उम्दा कलाम...मुबारकबाद.

    ReplyDelete
  13. hamesha ki tareh yeh bhi bahut bahut sunder rachana hai

    ReplyDelete
  14. आप की रचना 24 सितम्बर, शुक्रवार के चर्चा मंच के लिए ली जा रही है, कृप्या नीचे दिए लिंक पर आ कर अपनी टिप्पणियाँ और सुझाव देकर हमें अनुगृहीत करें.
    http://charchamanch.blogspot.com


    आभार

    अनामिका

    ReplyDelete
  15. हिंदी दिवस पर आपकी शानदार पोस्ट हेतु बधाई।
    इस अवसर पर मैं अपनी अवधी कविता का कुछ
    अंश आपको नज़र कर रहा हूँ।

    हिंदी का टेम्पो हाई है।
    हिंदी का दूध मलाई है॥
    हिंदी मा बड़ा चटपटापन-
    हिंदी मा निरी मिठाई है॥
    ----+-----+------+-----
    हिंदी कवयत्री हलवाइन-
    हिंदी का कवि हलवाई है॥

    सद्भावी--डॉ० डंडा लखनवी

    ReplyDelete
  16. बहुत बढ़िया भूमिका भी और गज़ल भी ..लाजवाब

    ReplyDelete
  17. इससे बड़ा मज़ाक़ तो होगा भी क्या भला
    हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है ! --------------------------लता जी, आपने एकदम सच लिखा है--हम हिन्दी के साथ यह पराया व्यवहार क्यों करते हैं?

    ReplyDelete
  18. छोटी को निगल जाएँ बड़ी मछलियां प मैं
    ज़िंदा हूँ इनके दरमियाँ,क्या कम ख़ुदाई है ?
    सच कहा है? अब तो आप का शुमार भी बड़ी मछली में होने लगा है. हम जैसों का ख्याल रखिएगा.

    ReplyDelete
  19. इससे बड़ा मज़ाक़ तो होगा भी क्या भला
    हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है !


    -यही तो बात कचोटती है...


    बहुत सटीक रचना!

    ReplyDelete
  20. मोहतरमा हया / लता जी ,
    बहुत साल पहले हमने एक मुशायरा साथ पढ़ा था, आज
    "हिंदी दिवस" पर आपकी ग़ज़ल पढ़ी, बहुत अच्छी लगी.
    खासतौर पर ये शेर...

    छोटी को निगल जाएँ बड़ी मछलियां प मैं
    ज़िंदा हूँ इनके दरमियाँ,क्या कम ख़ुदाई है

    जिसमे.....आपकी ही तर्ज़ पर

    "पिन्हा है दर्द जिसकी न कोई दवाई है"

    कभी फिर इसी तरह मुलाकात हो जाए शायद, आखीर में
    ये शेर आपकी नज्र हैं जिसमे हिंदी और उर्दू दोनों बहनों
    के साथ मेरा परिचय भी मिल जाएगा..

    गले मिली कभी उर्दू जहाँ पे हिंदी से
    मेरे मिजाज़ में उस अंजुमन की खुशबू है

    वतन से आया है ये ख़त 'रक़ीब' मेरे नाम
    हर एक लफ्ज़ में गंगो - जमन की खुशबू है

    --- सतीश शुक्ला 'रक़ीब'

    ReplyDelete
  21. दी कितनी तारीफ़ करुँ इस ग़ज़ल की!!! जितनी भी की जाए उतनी ही कम है.. काश हर शख्स आपकी तरह ही सोचना और करना शुरू कर दे..
    आप यहाँ रजिस्टर कर सकती हैं जन्मदिन की सूचना के लिए- http://janamdin.blogspot.com/

    ReplyDelete
  22. बहुत ही प्यारी सी पोस्ट...सही बात है साल भर लड़ने झगड़ने वाले प्रेमी जोड़े जिस प्रकार 14 फरवरी को प्यार से गले मिल जाते हैं उसी तरह हिन्दी दिवस के दिन हिन्दुस्तानी भी अपनी हिन्दी को, चाहे कुछ देर के लिए ही सही, गले लगा बैठते हैं...

    आपकी ग़ज़ल भी हमेशा की तरह बहुत ही ख़ूबसूरत थी, ख़ासतौर पर निम्न पंक्ति...

    राहत की बात ये है के बेदाग़ हाथ हैं
    उरयानियत की हमने हिना कब लगायी है

    ReplyDelete
  23. बहुत ही खूबसूरत रचना लता .....वाह
    और हिंदी परायी कैसे हो सकती है जिसकी पैरवी तुम जैसी कवियत्री कर रही है ,
    जो हिंदी और उर्दू को एक ही सिंहासन पर बिठाती है ........तुम एक बार फिर बधाई की पात्र हो .

    ReplyDelete
  24. जा मैंने इस्तफादा किया अश्क से तो क्या
    तुझको नमी क्या आँख की मैंने दिखाई है ?

    इससे बड़ा मज़ाक़ तो होगा भी क्या भला
    हिन्दू हैं,मुल्क हिंद है,हिंदी परायी है !

    जब कभी भी आपकी (आपके ब्लॉग पर) गलियों में आ गए
    बादल से इन शेरों को मेरे मन पे छ गए .............

    दाद क़ुबूल करें ..खाकसार की

    ReplyDelete
  25. हिन्दी पर यह अपनी तरह की अभिव्यक्ति है ।

    ReplyDelete
  26. एक फ़िल्मी सॉंग आपको डेडीकेट करते हैं....वही आ गया दिमाग में...
    " दिल आशना है, जिगर आशना है,
    तुम पर तो हमारी नज़र आशना है "

    सुना है तारीफ करो तो नज़र लग जाती है.....सो नहीं करते हम

    गाँधी जयंती की ढेरो शुभकामनाए ...यकीनन आज भी किसी मुशायरे में जलवा बखेर रही होंगी आप :-)

    ReplyDelete
  27. बहुत खूब कहा
    सच आज हिंदी अपने ही मुल्क में परायी है

    ReplyDelete
  28. यूँ तो समन्दरों से मेरी आशनाई है
    प मेरी प्यास में भी अजब पारसाई है

    राहत की बात ये है के बेदाग़ हाथ हैं
    उरयानियत की हमने हिना कब लगायी है

    वाह! बहुत उम्दा ग़ज़ल है........

    ReplyDelete
  29. बहुत सुन्दर व सटीक रचना .........पढ़कर बहुत अच्छा लगा

    ReplyDelete
  30. रोचक! बाकी, हिन्दी का दर्द महसूस कर लोग अपने बच्चे अंग्रेजी स्कूल में दाखिल करा देते हैं। :)

    ReplyDelete
  31. کیا آپ کا بلاگ اردو میں بھی ہے؟ نہیں ہے تو ہونا چاہئے۔

    ReplyDelete
  32. We have heard you many time in Mushairas on ETV Urdu and we all like not only the contents of your poems but also the way you recite them.

    ReplyDelete
  33. sirf itna k ham hindi hain.jab kuch log ki zaban awadhi,bhojpuri................to hindi inme hain .ya ye hindi me.

    ReplyDelete
  34. hi hum bhi to appkey hi hey or apka block bhi to hamara hai humay bhut khusi husi appney comment kiya wha kiya baat hai, kiya khoob likha hai

    ReplyDelete

हिंदी में अपने विचार दें

Type in Hindi (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi)